17 Apr 2024, 02:58:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : मलेशिया को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 4:54PM | Updated Date: May 17 2018 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डोंघाइ सिटी। गत चैम्पियन भारत ने मलेशिया को 3-2 से हराकर महिलाओं के एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पिछले दो मैचों में जापान को 4-1 से और चीन को 3-1 से हराया था। नौ अंकों के साथ पूल में शीर्ष पर काबिज भारत को आखिरी पूल मैच में शनिवार को कोरिया से खेलना है। फाइनल रविवार को खेला जाएगा। भारत के लिए गुरजीत कौर ( 17 वां मिनट ), वंदना कटारिया ( 33वां ) और लालरेम्सियामी ( 40 वां मिनट ) ने गोल किए जबकि मलेशिया के लिये नूरैनी राशिद (36वां) और हानिस ओन (48वां ) ने गोल दागे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »