24 Apr 2024, 13:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

CWG 2018 हॉकी : आखिरी 7 सेकंड में बदल गया पूरा खेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2018 11:28AM | Updated Date: Apr 7 2018 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करती दिखीं। आखिरी पलों में भी यह नजर भी आया। मैच के चौथे क्वॉर्टर तक भारत 2-1 से बढ़त बनाए हुए था। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान हार जाएगा, लेकिन आखिरी 7 सेकंड में उसने पासा पलट दिया। उसने इस दौरान दो पेनाल्टी कॉर्नर लिए और आखिरी पल में एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।
 
भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और 13वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए पहला गोल दिलप्रीत सिंह ने किया। उन्होंने एसवी सुनील से पास कलेक्ट कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत को 19वें मिनट में 2-0 की बढ़त मिल गई। हरमनप्रीत ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा। इस तरह से मैच की शुरुआत में ही भारत ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेल दिया।
 
पाकिस्तान की ओर से पहला गोल तीसरे क्वॉर्टर में हुआ था। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई थीं। 59वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और पाकिस्तान ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। आखिरी सात सेकेंड के मैच में भारत को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इस तरह से मैच का स्कोर 2-2 रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »