20 Apr 2024, 17:06:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल हॉकी : भारतीय महिलाओं ने मलेशिया को 4-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 11:55AM | Updated Date: Apr 6 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछली हार से सबक लेते हुए शुक्रवार को यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन मलेशिया के खिलाफ अपने पूल ए मैच में 4-1 से शानदार जीत अपने नाम कर ली। भारत को अपने से निचली रैंक वेल्स के खिलाफ खेलों के पहले ही दिन 2-3 से करीबी हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन पटरी पर लौटते हुये रानी की कप्तानी वाली टीम ने दूसरे ही दिन खुद को संभाल लिया। भारत ने पहले क्वार्टर में एक और तीसरे क्वार्टर में एक एक गोल किया जबकि आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागे जबकि मलेशिया की ओर से तीसरे क्वार्टर में एकमात्र गोल किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »