29 Mar 2024, 05:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया का गतिरोध तोड़ेगी हॉकी टीम : जफर इकबाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 3:07PM | Updated Date: Mar 27 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी के लीजेंड खिलाड़ी जफर इकबाल ने मंगलवार को यहां कहा कि मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम इस बार गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में आॅस्ट्रेलिया का गतिरोध तोड़ेगी। जफर ने राष्ट्रमंडल खेलों के प्रसारक सोनी पिक्चर्स नेटवर्क और दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए)के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आयोजित शुभकामना कार्यक्रम में कहा - आॅस्ट्रेलिया निश्चित रूप से एक बहुत अच्छी टीम है और शीर्ष स्तर की हॉकी खेलती है। लेकिन भारतीय टीम ने भी पिछले कुछ वर्षां में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कुछ मौकों पर आॅस्ट्रेलिया को हराया भी है।
 
मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार आॅस्ट्रेलिया रूपी गतिरोध को पार कर लेगी। भारतीय टीम पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों 2010 के दिल्ली खेल और 2014 के ग्लास्गो खेलों में फाइनल में पहुंची थी और दोनों बार उसे आॅस्ट्रेलिया से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। जफर ने कहा कि दिल्ली खेलों में भारतीय हॉकी टीम फाइनल में आॅस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारी थी लेकिन चार साल बाद उसने ग्लास्गो में हार के अंतर को कम कर दिया था।
 
आखिरी बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम (1980 मॉस्को ओलंपिक)के सदस्य रहे जफर ने कहा - राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी में मुकाबला कड़ा होगा। इन खेलों में पांच बार का चैंपियन आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमें मौजूद रहेंगी। ऐसी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »