25 Apr 2024, 18:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी में हुई इस दिग्गज गोलकीपर की वापसी, मिली ये बड़ी जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 12:29PM | Updated Date: Mar 15 2018 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में दिग्गज गोलकीपर सविता की वापसी हुई है। उन्हें उप-कप्तान का कार्यभार सौंपा गया है। एचआई की ओर से जारी इस 18 सदस्यीय टीम की कमान रानी रामपाल के हाथों में हैं। उनके नेतृत्व में ही टीम ने दक्षिण कोरिया दौरे पर खेली गई पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से जीती थी।
 
आॅस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को पूल-ए में मलेशिया, वेल्स, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल किया गया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पांच अप्रैल को वेल्स से होगा। सविता को कोरिया दौरे के लिए आराम दिया गया था। उन्होंने अब टीम में वापसी कर ली है। उनके साथ राजानी एतिमार्पु गोलकीपर की जिम्मेदारी साझा करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »