29 Mar 2024, 05:58:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एफआईएच ने दीपा कुमारी को अंतरराष्ट्रीय आउटडोर अंपायर बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2015 1:03PM | Updated Date: May 23 2015 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की दीपा कुमारी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय आउटडोर अंपायर का दर्जा दिया है। दीपा को बधाई देते हुए हाकी इंडिया महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा भारतीय हॉकी के लिए यह गर्व का दिन है, और हाकी इंडिया इस उपलब्धि के लिए दीपा कुमारी को बधाई देना चाहता है।

उन्होंने कहा पिछले कुछ साल में बतौर अंपायर उसके असाधारण प्रदर्शन से उसे यह दर्जा मिला। दीपा ने 2010 में अंपायरिंग कैरियर की शुरूआत की थी और भारत में कई घरेलू टूर्नामेंटों में अंपायर रह चुकी है। हाल ही में हाकेस बे कप में उसने अंपायरिंग की और 2013 में लड़कियों के अंडर 16 एशिया कप में भी अंपायर थी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »