20 Apr 2024, 16:36:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट : मलेशिया को हराकर भारत फाइनल की दौड़ में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 10:23AM | Updated Date: Mar 8 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह (मलेशिया)। भारत ने पराजयों का सिलसिला पीछे छोड़ते हुए मेजबान मलेशिया को बुधवार को 5-1 से पीटकर 27वें सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और इसके साथ ही फाइनल के लिए अपनी संभावनाएं भी जगा लीं। शुक्रवार को अंतिम लीग मैचों में फाइनल में पहुंच चुके आॅस्ट्रेलिया का मुकाबला अर्जेंटीना से, भारत का आयरलैंड से और मलेशिया का इंग्लैंड से होना है। यदि भारत आयरलैंड को बड़े अंतर से हरा देता है, आस्ट्रेलिया अर्जेंटीना को पराजित करता है तथा इंग्लैंड और मलेशिया का मैच ड्रा रहता है तो भारत के लिए फाइनल की संभावनाएं बन जाएंगी।
 
गुरजंत ने किए दो गोल
भारत ने मैच का पहला गोल 10वें मिनट में किया। युवा खिलाड़ी शिलानंद लाकड़ा ने मैदानी गोल से भारत को बढ़त दिलाई। मलेशिया ने 33वें मिनट में गोल कर बराबरी हासिल कर ली। गुरजंत ने 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया और भारत 2-1 से आगे हो गया। सुमित कुमार ने 48वें मिनट में मैदानी गोल से भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी। स्टार खिलाड़ी रमनदीप ंिसह ने 51वें मिनट में भारत का चौथा गोल दागा। गुरजंत ने 57वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का पांचवां गोल कर दिया। 
 
आॅस्ट्रेलिया फायनल में
इससे पहले खेले गए मैचों में आॅस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 4-1 से हराया जबकि अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मैच 1-1 से बराबर छूटा। भारत को शुक्रवार को अपने अंतिम लीग मैच में आयरलैंड से खेलना है जो अपने सभी चार मैच हार चुका है। आस्ट्रेलिया 12 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच चुका है। अर्जेंटीना सात अंकों के साथ दूसरे, मलेशिया छह अंकों के साथ तीसरे, इंग्लैंड पांच अंकों के साथ चौथे और भारत चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अंतिम मैच में भारत का मुकाबला आयरलैंड से होना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »