29 Mar 2024, 21:17:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को हराने में सक्षम : मनप्रीत सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 11:01AM | Updated Date: Feb 27 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्टार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को हराने में सक्षम है और आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में टीम पदक जरूर जीतेगी। पच्चीस वर्षीय मनप्रीत ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हाकी प्रतियोगिता का स्तर काफी बेहतर है, क्योंकि इसमें कई चोटी की टीमें भाग लेती हैं तथा उनकी टीम को पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतने के बाद काफी सुधार किया है। 
 
मनप्रीत ने कहा, हम राष्ट्रमंडल खेलों में किसी भी टीम को कम करके नहीं आंक सकते, जहां प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। वहां आॅस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार हम आस्ट्रेलिया से हार गए थे हमें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इस बार हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और उम्मीद है कि पदक जीतेंगे।
 
उन्होंने कहा, ग्लास्गो (2014) के बाद हमने काफी सुधार किया है। हमने दुनिया की सभी चोटी की टीमों को हराया है। हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। कुआलालंपुर में 1998 में हॉकी को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किए जाने के बाद से आॅस्ट्रेलिया ने सभी स्वर्ण पदक जीते हैं। पूर्व में टीम की अगुवाई कर चुके मनप्रीत उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 4 से 15 अप्रैल के बीच आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर 3 से 10 मार्च तक होने वाले सुल्तान अजलन शाह टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »