19 Apr 2024, 19:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुरजीत के डबल से भारत एशिया कप फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2017 5:36PM | Updated Date: Nov 3 2017 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काकामिगाहारा। गुरजीत कौर के बेहतरीन दो गोलों की मदद से भारत ने मेजबान जापान को शुक्रवार को 4-2 से पीटते हुये नौवें महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।
 
भारत का रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में चीन के साथ सामना होगा जिसमें अन्य सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को नजदीकी संघर्ष में 3-2 से हराया। रविवार को ही जापान और कोरिया की टीमें कांस्य पदक के लिये खेलेंगी। 
 
भारत ने ग्रुप चरण में अपने से ऊंची रैंकिंग की टीम चीन को 4-1 से शिकस्त दी थी और उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल में जीत हासिल कर भारत के लिये पुरूष और महिला एशिया कप में खिताब का डबल पूरा करेगी। भारतीय पुरूष टीम ने हाल ही में बंगलादेश के ढाका में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »