18 Apr 2024, 06:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशिया कप के लिए महिला हॉकी टीम जापान रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 5:36PM | Updated Date: Oct 24 2017 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम नौंवें एशिया कप में भाग लेने के लिए मंगलवार को जापान रवाना हो गई। 28 अक्टूबर से शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम कप्तान रानी के नेतृत्व में मंगलवार तड़के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से जापान के लिए रवाना हो गई। टूर्नामेंट में भारत को चीन, मलेशिया और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 अक्टूबर को सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले से करेगी। सविता उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।
 
भारतीय टीम को टूर्नामेंट में सिंगापुर  के अलावा चीन और मलेशिया से भी भिड़ना है। अगले वर्ष लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्वकप में जगह बनाने के मद्देनजर एशिया कप टीम के काफी अहम माना जा रहा है। सितंबर में यूरोपीय दौरे से वापस आने के बाद से टीम ने लगभग चार सप्ताह तक बेंगलुरु के साई सेंटर स्थित राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में अभ्यास किया है। टीम के नवनियुक्त कोच हरेंद्र सिंह का टीम के साथ यह पहला टूर्नामेंट होगा।  कोच को विश्वास है कि उनकी टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »