20 Apr 2024, 06:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ए ने आस्ट्रेलियन कैपिटल टेरीटरी को 2-0 से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 6:17PM | Updated Date: Oct 3 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। अफान यूसुफ और अरमान कुरैशी के एक-एक गोल की बदौलत भारत ए पुरूष हॉकी टीम ने यहां मंगलवार को आस्ट्रेलियन हॉकी लीग (एएचएल) के अपने ग्रुप बी मैच में आस्ट्रेलियन कैपिटल टेरीटरी को 2-0 से हरा दिया। भारतीय पुरूषों ने शुरुआत से ही आक्रामकता दिखाई और मुकाबले के पांचवें मिनट में ही अफान ने मैदानी गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। भारत ने इस बढ़त को पहले दो क्वार्टर तक बनाए रखा। आस्ट्रेलियन कैपिटल टेरीटरी ने पहले तीन क्वार्टर में बराबरी करने के कई प्रयास किये लेकिन वे इसमें विफल रहे।
 
चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने कुछ अच्छे पास किए और 46वें मिनट में अरमान कुरैशी ने दूसरा मैदानी गोल मुकाबला 2-0 से भारत ए के पक्ष में कर दिया। मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद आस्ट्रेलियन कैपिटल टेरीटरी की टीम ने गोल करने के कई अवसर बनाए लेकिन वह भारतीय गोलकीपर को भेद नहीं सके। इस शानदार जीत से भारत ने टूर्नामेंट के अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है और वह अभी भी खिताबी होड़ में बना हुआ है। टूर्नामेंट के पूल बी में भारतीय टीम दो जीत, एक ड्रा और एक हार के साथ सात अंक लेकर खिताबी दौड़ में शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »