20 Apr 2024, 12:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय हॉकी संघ ने पाक टीम पर लगाया फिक्सिंग का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 10:40AM | Updated Date: Jul 8 2017 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी संघ ने पाकिस्तान हॉकी संघ के खिलाफ मैच फिक्सिंग करने का आरोप लगाया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) में इसकी शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड हॉकी लीग के सेमीफाइनल मैच को फिक्स करने का प्रयास किया। भारत द्वारा लगाए इन आरोपों की जांच करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ अब मेजबान इंग्लैंड से कहेगा, जिससे पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ सकती है। 
 
इंग्लैंड को बात पर जांच करना पड़ सकती है कि क्या पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ उसके हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल मुकाबले को फिक्स करने के प्रयास किए गए थे या नहीं। एफआईएच के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि एफआईएच भारत की शिकायत पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हम सामान्य प्रक्रिया का पालन करेंगे और मेजबान संघ इंग्लैंड हॉकी से स्थानीय विधिक प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से मामले की जांच करने को कहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »