20 Apr 2024, 13:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चोट के कारण 5 महीने मैदान से बाहर रहेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 11:20AM | Updated Date: Jun 28 2017 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के नंबर एक गोलकीपर पीआर श्रीजेश घुटने के ऑपरेशन के बाद लगभग पांच महीने तक खेल से बाहर रहेंगे।  जिसका मतलब है कि वे इस साल अक्टूबर में ढाका में होने वाले एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। 
 
अजलन शाह कप के दौरान हुए थे चोटिल 
श्रीजेश की लंदन में हाल में समाप्त हुई विश्व लीग सेमीफाइनल में बड़ी कमी खली थी। उनके दाएं घुटने का इस महीने मुंबई में ऑपरेशन हुआ था वे इस साल अप्रैल-मई में सुल्तान अजलन शाह कप के दौरान  चोटिल हो गए थे। 
 
हॉकी विश्व लीग में खली कमी 
भारत को हाल ही इंग्लैंड में खत्म हुए हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स टूर्नामेंट में छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में टीम को नियमित गोलकीपर पीआर श्रीजेश की कमी काफी खली। वे अनफिट हैं और इस बीच खबर है कि श्रीजेश अक्टूबर में ढाका में होने वाले एशिया कप में भी नहीं खेल पाएंगे। श्रीजेश भुवनेश्वर में दिसंबर में होने वाले विश्व लीग फाइनल के लिए टीम से जुड़ सकते हैं। 
 
करना होगा अगला गोलकीपर तैयार 
हॉकी इंडिया के हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जॉन ने कहा कि विकास दहिया और आकाश चिकते अभी युवा हैं और वे दुनिया के शीर्ष गोलकीपरों की बराबरी के नहीं हैं। श्रीजेश की गैर मौजूदगी में हमें अगले छह महीनों में गोलकीपरों की अगली पंक्ति तैयार करनी होगी। श्रीजेश को पूर्ण फिटनेस हासिल करके वापसी करने में कम से कम पांच महीने का समय लग जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »