19 Apr 2024, 14:19:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 5:56PM | Updated Date: Jun 24 2017 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में दूसरी बार करारी मात दी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 6-1 से बड़ी जीत दर्ज की। यह मैच पांचवें से आठवें स्थान के क्लासिफिकेशन के लिए था। इससे पहले भारत ने लंदन में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 7-1 से हराया था। भारत अब पांचवें और छठे स्थान के लिए कनाडा से भिड़ेगा।

मलेशिया के खिलाफ भारत की यह पिछले दो महीनों में दूसरी हार है। भारतीय टीम के लिए यह हार काफी आहत करने वाली है क्योंकि अभी विश्व हाकी के एलीट लीग में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए कड़े प्रयास कर रही है।
 
इस हार से हालांकि भारत की हाकी विश्व लीग फाइनल और अगले विश्व कप में भागीदारी पर अंतर नहीं पड़ेगा क्योंकि मेजबान होने के कारण उसका इन दोनों प्रतियोगिताओं में स्थान पक्का है। ये दोनों प्रतियोगिताएं भारतीय शहर भुवनेश्वर में होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »