25 Apr 2024, 06:44:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सरदार सिंह का नाम प्रस्तावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2015 3:47PM | Updated Date: May 9 2015 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हाकी टीम के कप्तान सरदार सिंह की प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है। हाकी इंडिया ने छह महिलाओं सहित 11 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजे हैं।

सरदार सिंह की अगुआई में भारतीय टीम ने पिछले 12 महीनों में कई सफलताएं हासिल की। इसमें एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक भी शामिल है, जिससे भारत ने रियो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। सरदार को 2012 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।

हॉकी इंडिया ने इसके अलावा दानिश मुज्तबा, धरमवीर सिंह, वीआर रघुनाथ, पी आर श्रीजेश और एसवी सुनील तथा असुंता लाकडा, दीपिका, रानी, रितु रानी, सुशीला चानू और वंदना कटारिया के नाम की प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश की है।

मुश्ताक अहमद के अनुसार कि इन खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। मुझे उम्मीद है कि पूरा भारत भी पुरस्कारों से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाएगा। सभी खिलाड़ियों का सपना राजीव गांधी खेल रत्न या अर्जुन पुरस्कार पाने का होता है और अपनी राष्ट्रीय पहचान के लिए यह सभी कड़ी मेहनत भी करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »