19 Apr 2024, 23:17:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक के कारण जोहोर कप से हटा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 2:16PM | Updated Date: Apr 16 2017 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने मलेशिया में 22 से 29 अक्टूबर तक होने वाले जोहोर कप टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर पुरुष टीम नहीं भेजने का फैसला किया है। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की है कि सुल्तान जोहोर कप में भारत की जूनियर पुरुष टीम नहीं भेजी जाएगी। टूर्नामेंट में पाकिस्तान और मेजबान मलेशिया को भी हिस्सा लेना है। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब भारत इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहा है। भारतीय जूनियर टीम ने 2015 में यह टूर्नामेंट जीता था।
 
इस वर्ष की शुरुआत में हॉकी इंडिया ने घोषणा की थी कि वह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा, जब तक पाकिस्तान 2014 की चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिलाड़ियों के अभद्र व्यवहार के लिए लिखित में बिना शर्त माफी नहीं मांग लेता। हॉकी इंडिया ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के गत वर्ष दिसंबर में लखनऊ में हुए विश्व कप से पहले आधारहीन आरोप लगाने के लिए पीएचएफ की कड़ी आलोचना की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »