24 Apr 2024, 09:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास की घोषणा करने के बाद इस खिलाड़ी की टीम में फिर वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2017 5:50PM | Updated Date: Mar 9 2017 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने आगामी महिला हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड दो के लिए 18 सदस्यीय सीनियर भारतीय टीम की गुरुवार को घोषणा कर दी जिसमें मिडफील्डर रितू रानी की सात महीने बाद टीम में वापसी हुई है। एक अप्रैल से कनाडा में शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अनुभवी दीपिका, रानी, वंदना कटारिया, पूनम रानी, नवजौत कौर, दीप ग्रेस एक्का, रेणुका यादव, मोनिका, सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो और गोलकीपर सविता को टीम में रखा गया है। ये सभी खिलाड़ी रियो ओलंपिक में भारतीय दल की हिस्सा थीं। 
 
25 वर्षीय पूर्व कप्तान रितू रानी की सात महीने बाद टीम में वापसी हुई है। रितू ने शादी के बाद गत वर्ष सितंबर में संन्यास की घोषणा कर दी थी। रितू ने कहा- राष्ट्रीय टीम में वापसी करने से मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं हॉकी इंडिया को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे संन्यास के बाद फिर से वापसी करने का मौका दिया। शादी होने के बाद भी मेरे परिवार ने मेरा काफी समर्थन किया यही वजह है कि मैं फिर से वापसी कर पाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »