28 Mar 2024, 16:29:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिलाओं ने जीती हॉकी टेस्ट सीरिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 1:41PM | Updated Date: Mar 6 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए रविवार को बेलारूस की राष्ट्रीय टीम को तीसरे टेस्ट में 3-1 से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरिज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। इस वर्ष कनाडा में अप्रैल में होने वाली हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड दो टूर्नामेंट से पहले मिली इस जीत से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा होगा।  सीरिज के पहले दो मैच जीतने वाली भारतीय टीम ने तीसरे मैच में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
 
मुकाबले में पहला क्वार्टर गोलरहित रहने बाद दूसरे क्वार्टर में बेलारूस की कप्तानी रेयता बेतुरा ने 24वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन मेहमान टीम अपनी इस बढ़त को ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सकी। भारतीय टीम ने कप्तान रानी के शानदार दो मैदानी गोलों की बदौलत स्कोर 2-1 कर दिया। रानी ने 35वें और 39वें मिनट में गोल किए।
 
इसके ठीक तीन मिनट बाद दीपिका ने 42वें मिनट में बेहतरीन गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। मैच में इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका और भारतीय टीम ने 3-1 से सीरिज अपने नाम कर ली। सीरिज का चौथा मैच 6 तथा पांचवां और आखिरी मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »