28 Mar 2024, 15:13:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कलिंगा लांसर्स ने दबंग मुंबई को हराकर पहली बार जीता HIL का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2017 12:20PM | Updated Date: Feb 27 2017 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में खेले गए हॉकी इंडिया लीग 2017 के फाइनल में कलिंगा लांसर्स ने दबंग मुंबई को 4-1 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्‍जा किया। पिछले साल की रनर अप कलिंगा लांसर्स ने इस बार कोई कमी नहीं रहने दी और मुकाबला जीता। दबंग मुंबई के फ्लोरियन फुक्स को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर और हीरो एचीवर अवॉर्ड दिया गया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 12-12 गोल कलिंगा लांसर्स के मोरिट्ज फुएर्स्ते और ग्लेन टर्नर ने किए।
 
कलिंगा लांसर्स ने 18वें मिनट में ग्लेन टर्नर के फील्ड गोल की मदद से 2-0 की बढ़त ले ली थी। 30वें मिनट में मोरिट्ज फुएर्स्ते ने एक और गोल करके टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। दबंग मुंबई के लिए अफ्फान युसूफ ने गोल करके स्कोर 3-1 किया, लेकिन अंत में मोरिट्ज ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए टीम को 4-1 से विजयी बढ़त दिला दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में दिल्ली वेवराइडर्स को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता था। ये हॉकी इंडिया लीग का पांचवां संस्करण था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »