29 Mar 2024, 03:41:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने दूसरे टेस्ट में जापान को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2015 9:59PM | Updated Date: May 5 2015 9:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। पहला मैच ड्रा खेलने के बाद भारत ने चार मैचों की हाकी टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में जापान को 2-0 से हरा दिया। युवराज वाल्मीकि और धरमवीर सिंह ने मेजबान टीम के लिये गोल किये। दोनों टीमों ने काफी आक्रामक शुरूआत की थी।

पहले क्वार्टर में हालांकि कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया और सही पल का इंतजार किया। भारत को युवराज ने 27वें मिनट में बढत दिलाई जिन्होंने एस के उथप्पा के पास पर गोल दागा।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में धरमवीर ने 48वें मिनट में गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »