25 Apr 2024, 17:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

पांचवीं सब जूनियर हाकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप छह मई से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2015 9:17PM | Updated Date: May 5 2015 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पांचवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हाकी चैम्पियनशिप यहां छह मई से आयोजित की जायेगी। हाकी जम्मू कश्मीर के कार्यवाहक अध्यक्ष एस एम सहाय ने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘ हाकी जम्मू कश्मीर पांचवीं सब जूनियर हाकी इंडिया राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन केके हक्कू एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पर छह से 17 मई तक करेगा।’’ सशस्त्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक सहाय ने कहा ,‘‘ चैम्पियनशिप का आयोजन हाकी इंडिया के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर खेल परिषद कर रही है। इसके सह प्रायोजक जम्मू कश्मीर बैंक और एचडीएफसी बैंक होंगे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »