19 Apr 2024, 21:22:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी इंडिया लीग : कलिंगा ने रांची रेज को 4-2 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2017 10:38AM | Updated Date: Jan 24 2017 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। आॅस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन टर्नर के दो मैदानी गोल से गत उपविजेता कलिंगा लांसर्स ने  सोमवार को रांची रेज को 4-2 से पराजित कर हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कलिंगा और रांची की टीम पहले दो क्वार्टर तक कोई गोल नहीं कर पाई। 
 
43वें मिनट में टर्नर ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। नियम के अनुसार एक मैदानी  गोल को दो गोल माना जाता है। 49वें मिनट में टर्नर ने दूसरा गोलकर कलिंगा को 4-0 से आगे कर दिया। रांची की ओर से सरवनजीत सिंह ने 53वें मिनट में गोलकर टीम की हार का अंतर कम किया। कलिंगा के अब दो मैचों से 10 अंक हो गए हैं, जबकि रांची के इतने ही मैचों से तीन अंक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »