23 Apr 2024, 19:18:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

कोथाजीत ने जापान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2015 8:41PM | Updated Date: May 3 2015 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारतीय डिफेंडर कोथाजीत सिंह ने जापान के खिलाफ से शुरू हुई चार टेस्ट मैचों की हाकी श्रृंखला के उद्घाटन मैच में अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा कर लिया। कोथाजीत ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय हाकी में पदार्पण किया था। इम्फाल के इस डिफेंडर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।
 
 
हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा ,‘‘ हाकी इंडिया कोथाजीत सिंह के 100वां मैच खेलने से बहुत खुश है। वह भारतीय टीम का अभिन्न अंग है और हम उसे इस उपलब्धि की बधाई देते हैं।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »