26 Apr 2024, 05:13:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उबड़ खाबड़ रास्तों से मिली सफलता - कोच हरेंद्र सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2016 10:00AM | Updated Date: Dec 23 2016 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत को जूनियर हॉकी विश्व चैंपियन बनाने वाले कोच हरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अपना पद संभालने के बाद लड़कों से कहा था कि उन्हें उनके साथ उबड़ खाबड़ रास्तों पर चलना होगा, लेकिन अंत में कामयाबी उनके कदम चूमेगी। हरेंद्र ने उनके नियोक्ता एयर इंडिया द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने के अवसर पर यह बात कही। इस मौके पर विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी भोपाल के अरमान कुरैशी, भारतीय क्रिकेटर जयंत यादव और एयर इंडिया के सीएमडी तथा एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी मौजूद थे।
 
लोहानी ने इस सम्मान समारोह में कोच हरेंद्र को 25 हजार रुपए और अरमान कुरैशी को 10 हजार रुपए देने की घोषणा की। हरेंद्र ने इसे अपने लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए कहा, हमारे लिए यह पुरस्कार राशि नहीं बल्कि सम्मान ज्यादा मायने रखता है। एयर इंडिया ने हर समय हमारा मनोबल ऊंचा रखा जिसकी बदौलत मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं। मुझे खुशी है कि हमारे 18 डायमंड ने देश को मुस्कुराने का मौका दिया और इसमें एयर इंडिया का भी योगदान है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »