19 Apr 2024, 11:57:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविड जॉन बने भारतीय हॉकी के हाई परफार्मेंस निदेशक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2016 2:25PM | Updated Date: Nov 30 2016 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के पूर्व फिजियो आॅस्ट्रेलिया के डेविड जॉन को मंगलवार को टीम का हाई परफार्मेंस निदेशक नियुक्त किया गया। हॉकी इंडिया ने  बताया कि डेविड जॉन, रोलैंट ओल्टमैंस की जगह लेंगे, जिन्हें 2020 टोक्यो ओलिंपिक तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। जॉन 2012 लंदन ओलिंपिक से पहले भारतीय पुरुष टीम के फिजियो और वैज्ञानिक सलाहकार थे। 
 
कोलकाता प्लेआॅफ में 
एटलेटिको डी कोलकाता ने मंगलवार को केरल ब्लास्टर्स से इंडियन सुपर लीग का मुकाबला 1-1 का ड्रॉ खेला और प्लेआॅफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। कोलकाता ने 13 मैचों में सातवां ड्रॉ खेला और वह 19 अंक लेकर आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर कायम है। कोलकाता और केरल के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों गोल पहले हॉफ में हुए। केरल ने 8वें मिनट में विनित के गोल से बढ़त बनाई। 18वें मिनट में स्टीफन पियरसन ने कोलकाता को बराबरी दिला दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »