20 Apr 2024, 21:17:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंतिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड से हारा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 11:22AM | Updated Date: Nov 27 2016 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारतीय हॉकी टीम को यहां जारी चार राष्ट्रों के आमंत्रण हॉकी टूर्नमेंट में शनिवार को न्यू जीलैंड ने 3-2 से मात देकर खिताबी दौड़ से बाहर कर दिया। अब उसे  तीसरे और चौथे स्थान के लिए रविवार को मलयेशिया के खिलाफ खेलना होगा। न्यू जीलैंड ने अपने तीनों गोल अंतिम क्वार्टर में दागे। 
 
रुपिंदर ने दिलाई बढ़त
भारत को इस मैच को जीतने के लिए शुरू से ही आक्रामक खेल खेलना दिखाना था। पहले क्वॉर्टर में उसने न्यू जीलैंड पर दबाव बनाया और कई आक्रमण किए लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पेनॉल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ रुपिंदर पाल सिंह ने दूसरे क्वार्टर में टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। 18वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने न्यू जीलैंड के खिलाड़ी से गेंद लेकर गोलपोस्ट पर शॉट लगाया, लेकिन गेंद केन रसेल के पांव से टकरा गई। इस पर भारत को पेनॉल्टी स्ट्रोक मिला जिसे रुपिंदर ने गोलपोस्ट में डाल भारत को एक गोल से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। 
 
रोमांचक रहा चौथा क्वार्टर
चौथा एवं अंतिम क्वार्टर बेहद रोमांचक रहा। 47वें मिनट में निक रोस ने न्यू जीलैंड टीम को बराबरी पर ला दिया और अगले ही मिनट में जैकब स्मिथ ने उसे एक गोल की बढ़त दिला दी। अभी तक मजबूत दिख रही भारतीय टीम एकदम से दवाब में आ गई। मैच के अंतिम पलों में रोमांच और बढ़ गया।
 
57वें मिनट में ह्यूगो इंग्लिश ने न्यू जीलैंड टीम के लिए तीसरा गोल दागा। कुछ ही सेकंड बाद भारत को पेनॉल्टी कॉर्नर मिला और रुपिंदर ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद भारत ने बराबरी के कुछ मौके बनाए, लेकिन वह उन्हें अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाब नहीं रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »