29 Mar 2024, 06:50:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मरियम्मा कोशी हॉकी इंडिया की बनीं अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2016 11:16AM | Updated Date: Nov 26 2016 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मरियम्मा कोशी ने तुरंत प्रभाव से हॉकी इंडिया का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। वह नरिंदर ध्रुव बत्रा की जगह लेंगी जो हाल में खेल की वैश्विक संस्था एफआईएच के पहले गैर यूरोपीय अध्यक्ष बने। 
 
हॉकी इंडिया ने घोषणा की कि कोशी ने हॉकी इंडिया की 41वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक में राष्ट्रीय संस्था की अगुआई की। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद अब हॉकी इंडिया लीग संचालन बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। बत्रा ने एफआईएच अध्यक्ष बनने के बाद हॉकी इंडिया में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »