19 Apr 2024, 00:44:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीआर श्रीजेश सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए नामित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2016 11:24AM | Updated Date: Nov 13 2016 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत पांच गोलकीपरों को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अवॉर्ड के लिए नामित किया है। श्रीजेश के अलावा जुआन विवाल्दी (अर्जेंटीना), विंसेंट वनाश (बेल्जियम), डेविड हार्टे (आयरलैंड),  जॉप स्टाकमैन (नीदरलैंड्स) इनमें शामिल हैं।
 
एफआईएच ने भारतीय गोलकीपर श्रीजेश के साथ ही हरमनप्रीत सिंह सहित पांच अन्य पुरुष खिलाड़ियों आर्थर वेन डोरेन (बेल्जियम), क्रिस्टोफण रहर (जर्मनी), जोरित क्रून (नीदरलैंड्स), टिम हेर्जब्रक (जर्मनी) को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी के लिए नामित किया है। ये पांचों खिलाड़ी अंडर-23 वर्ग के हैं। हॉकी की शीर्ष संस्था ने प्रत्येक पुरस्कारों के लिए पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को नामित किया है। विजेताओं की घोषणा आॅनलाइन वोट के आधार पर अगले वर्ष जनवरी में की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »