20 Apr 2024, 12:27:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नरेन्द्र बत्रा बने इंटरनेशनल हॉकी महासंघ के अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2016 7:22PM | Updated Date: Nov 12 2016 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। हॉकी इंडिया (HI) के अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव बत्रा को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 59 वर्षीय बत्रा की देश में दिग्गज खेल प्रशासक के रूप में छवि है और उन्हें यहां शनिवार को एफआईएच की 45वीं कांग्रेस के दौरान बहुमत से शीर्ष पद के लिए चुन लिया गया। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आयरलैंड के डेविड बालबर्नी को और ऑस्ट्रेलिया के केन रीड पर श्रेष्ठता साबित करते हुए यह पद हासिल किया।

दुबई में हुए चुनाव में बत्रा को सर्वाधिक 68 वोट मिले, जबकि आयरलैंड के डेविड बॉलबिर्नि को 29 और ऑस्ट्रेलिया के केन रीड को 13 वोट मिले। वह एफआईएच के 12वें अध्यक्ष बने और इस पद तक पहुंचने वाले पहले एशियाई हैं।

मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग प्रणाली के जरिए गुप्त तरीके से हुआ। बत्रा फिलहाल भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष हैं, लेकिन अब FIH प्रमुख बन जाने के बाद उन्हें भारतीय हॉकी संघ की जिम्मेदारी छोड़नी पड़ेगी।
     
हर राष्ट्रीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख को एक टेबलेट और एक यूनिक पासवर्ड दिया गया था जिसके जरिए उन्होंने मतदान किया। निवृतमान अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। बत्रा की जीत इसलिए भी खास है कि अब हाकी में सत्ता का केंद्र यूरोप की बजाय एशिया होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »