29 Mar 2024, 15:47:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मलेशिया पर भारत की जीत के हीरो बने रूपिंदर पाल सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 10:41AM | Updated Date: Oct 27 2016 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआंटन। स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के पेनॉल्टी कॉर्नर पर दो शानदार गोलों की मदद से भारत ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान मलेशिया को बुधवार को 2-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पुख्ता कर लिया। रूपिंदर ने 12वें मिनट में पेनॉल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 1-0 से आगे किया।

मलेशिया ने 18वें मिनट में रेजी रहीम के पेनॉल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से बराबरी कर ली। मैच में 58वें मिनट तक स्कोर 1-1 से बराबर था कि इसी समय मिले पेनॉल्टी कॉर्नर पर रूपिंदर ने मैच विजयी गोल दाग दिया। भारत की पांच मैचों में यह चौथी जीत है। वह 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। मलेशिया की टूर्नामेंट में यह पहली हार है।

मलेशिया के चार मैचों से नौ अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। भारत और मलेशिया दोनों ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुके हैं। रूपिंदर के टूर्नामेंट में अब तक 10 गोल हो गए हैं। भारत 29 अक्टूबर को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में चौथे नंबर की टीम से भिड़ेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »