29 Mar 2024, 15:26:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कनाडा से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2016 2:40PM | Updated Date: Oct 14 2016 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लखनऊ में 8 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत कनाडा के खिलाफ करेगी। 10 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के सारे मुकाबले मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जाएंगे।
 
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में पूल स्टेज के मुकाबले 8 से 12 दिसंबर तक खेले जाएंगे, जबकि 14 दिसंबर से मुख्य दौर के मुकाबले खेले जाएंगे। 

ग्रुप ‘ए’ : आॅस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, कोरिया, आॅस्ट्रिया।
ग्रुप ‘बी’ : नीदरलैंड्स, बेल्जियम, पाकिस्तान, मिस्र।
ग्रुप ‘सी’ : जर्मनी, न्यूजीलैंड, स्पेन, जापान।
ग्रुप ‘डी’ : इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »