19 Apr 2024, 22:31:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट: हरजीत को जूनियर टीम की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2016 10:22AM | Updated Date: Oct 13 2016 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर हॉकी टीम 24 अक्टूबर से चार देशों के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए स्पेन जाएगी। हरजीत सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि टूर्नामेंट में दिपसान टिर्की उपकप्तान होंगे। गोलकीपर विकास दहिया इस स्पर्धा में भारतीय गोलपोस्ट की रक्षा करेंगे। सूरज कारकेरा विकास के वैकल्पिक गोलकीपर होंगे। भारतीय टीम जूनियर विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 24 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद भारतीय टीम बेल्जियम और मेजबान स्पेन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 
 
विश्व कप से पहले मजबूत टीम बनना लक्ष्य
भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हरेंदर सिंह ने कहा कि भारतीय युवा हॉकी खिलाड़ियों ने आॅस्ट्रेलिया हॉकी लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। अब वेलेंसिया में हम जर्मनी, बेल्जियम और स्पेन जैसी दुनिया की शीर्ष टीमों से भिड़ेंगे, जो हमें इसी वर्ष होने वाले जूनियर विश्व कप से पहले अच्छी तैयारी का मौका देगा।
 
उन्होंने कहा, हमने आॅस्ट्रेलियन हॉकी लीग के दौरान कई चीजें सीखीं और हम मौजूदा चुनौतियों से पार पाना सीखने की तैयारियों में लगे हुए हैं। दिसंबर में लखनऊ में होने वाले विश्व कप से पहले हम एक बेहद मजबूत टीम में ढलने की कोशिश करेंगे। 
टीम

गोलकीपर : विकास दहिया, सूरज कारकेरा। 
डिफेंडर : वरुण कुमार, दिपसान टिर्की (उपकप्तान), हार्दिक सिंह, गुरिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, आनंद लाकड़ा। 
मिडफील्डर : नीलकांत शर्मा, हरजीत सिंह (कप्तान), संता सिंह, सुमीत, शमशेर सिंह। 
फॉरवर्ड : अरमान कुरैशी, गुरजंत सिंह, मनप्रीत परविंदर सिंह, अजय यादव, सिमरन जीत सिंह, अजित कुमार पांडेय। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »