25 Apr 2024, 10:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अरमान के दो गोल से जीती भारतीय टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2016 2:06PM | Updated Date: Oct 4 2016 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। युवा स्ट्राइकर अरमान कुरैशी के दो गोल की मदद से भारत ने सोमवार को तासी टाइगर्स को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से हराकर आॅस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अरमान ने 10वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन टाइगर्स के जेम्स डिक ने दो मिनट बाद ही अपनी टीम को बराबरी दिला दी।
 
वरुण कुमार ने पेनॉल्टी कॉर्नर पर गोल कर मध्यांतर तक भारत को 2-1 से आगे रखा। टाइगर्स ने 50वें मिनट में विलियम शॉ के गोल से बराबरी की, लेकिन इसके चार मिनट बाद कुरैशी ने अपना दूसरा और भारत की तरफ से तीसरा गोल किया, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »