29 Mar 2024, 03:08:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जापान के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी कर रही है भारतीय पुरूष हॉकी टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2015 8:44PM | Updated Date: Apr 29 2015 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीन से नौ मई के बीच भुवनेश्वर में जापान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी कर रही है। यहां के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे तैयारी शिविर में कड़ी मेहनत कर रहे खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए अलग अलग टीम संयोजन और रणनीति पर काम कर रहे हैं। 

 

कोच पॉल वान ऐस ने अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘‘हमारे आसान दिन खत्म हो गए हैं और हम इस तैयारी शिविर में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम अपनी कमियों खासकर रक्षा पंक्ति से जुड़ी कमजोरियों में सुधार कर रहे हैं। हम अपने पिछले प्रदर्शनों की समीक्षा कर रहे हैं और कई पहलुओं पर काम कर रहे हैं।’’ कप्तान सरदार सिंह ने कहा, ‘‘तैयारी शिविर सही चल रहा है और हम अपने कोच की रणनीतियों के अनुरूप काम कर रहे हैं।

 

हमारी रक्षा पंक्ति से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं क्योंकि हम आखिरी मिनटों में गोल खाते हैं। इसलिए हमारा कोचिंग स्टाफ इसे लेकर काम कर रहा है और समस्याओं को सुलझा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम में कई विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है जिससे हमें मैदान पर अपनी रणनीति लागू करने में मदद मिलती है। हम जापान को हल्के में नहीं ले रहे हैं क्योंकि वह एक अच्छी टीम है। हम अपना खेल खेलेंगे और केवल जीत के लिए खेलेंगे।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »