19 Apr 2024, 08:40:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तान रितु रानी ने अंतरराष्ट्रीय हाकी से लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2016 8:38PM | Updated Date: Sep 21 2016 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की पूर्व महिला हाकी कप्तान रितु रानी ने अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास ले लिया। वह रियो ओलंपिक जाने वाली भारतीय टीम में शामिल नहीं किये जाने के बाद काफी नाराज थी। 

रितु को रियो ओलंपिक की टीम से ‘रवैये’ संबंधित कारण का हवाला देते हुए विवादास्पद तरीके से बाहर किया गया था। हालांकि उन्हें रविवार से भोपाल में शुरू हुए राष्ट्रीय शिविर के लिये 29 संभावितों में शामिल किया गया था। लेकिन यह 24 वर्षीय मिडफील्डर ओलंपिक टीम से बाहर किये जाने से अभी तक नाराज है और उन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म करने का फैसला किया। 
   
हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमें दो तीन दिन पहले रितु रानी का मेल मिला जिसमें उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय शिविर से नहीं जुड़ सकती क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास ले रही है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका निजी फैसला है और हाकी इंडिया उनके फैसले का सम्मान करता है। हाकी इंडिया खेल और देश को दी गयी उनकी सेवाओं के लिये शुक्रिया कहना चाहेगा।’’ रितु से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 
   
रितु की कप्तानी में ही भारतीय महिला टीम ने 36 साल के अंतराल बाद रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। उनकी कप्तानी में ही राष्ट्रीय टीम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य और 2013 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीता था। ओलंपिक टीम से बाहर किये जाने के बाद रितु ने पटियाला के पंजाबी गायक हर्ष शर्मा से 18 अगस्त को शादी कर ली थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »