28 Mar 2024, 20:29:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Hockey

महान हॉकी खिलाड़ी मो. शाहिद, जो हीरो है..और हमेशा रहेगा याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2016 12:17PM | Updated Date: Jul 20 2016 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी के दिग्गज मोहम्मद शाहिद का लंबी बीमारी के बाद यहां गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शाहिद के बेटे मोहम्मद सैफ ने बताया सुबह 10.45 पर उन्होंने आखिरी सांस ली। सुबह उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 56 बरस के शाहिद को मेदांता मेडिसिटी में इस महीने की शुरूआत में पीलिया और डेंगू होने के बाद भर्ती कराया गया था।
 
उन्हें वाराणसी से हवाई जहाज से यहां लाया गया था। सैफ ने बताया कि उन्हें वाराणसी ले जाया जाएगा जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा। अपने ड्रिबलिंग कौशल के लिए मशहूर रहे शाहिद भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में से थे। वह 1980 मास्को ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। वह दिल्ली एशियाई खेल 1982 की रजत पदक विजेता और 1986 की सोल एशियाड की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य भी थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »