24 Apr 2024, 05:43:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रियो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी सुशीला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2016 6:44PM | Updated Date: Jul 16 2016 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिफेंडर सुशीला चानू रियो डि जनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी। हॉकी इंडिया ने आज सुशीला को रितु रानी की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया जिन्हें चयनकर्ताओं ने खराब फार्म और रवैए की समस्या के कारण टीम से बाहर कर दिया।
 
टीम में खिलाड़ी व भौमिका
रक्षा पंक्ति में सुशीला की साथी दीपिका खेलों के दौरान उप कप्तान होंगी। टीम में पांच डिफेंडर, पांच मिडफील्डर, पांच फारवर्ड और सिर्फ एक गोलकीपर सविता को शामिल किया गया है। डिफेंस में टीम के पास दीपिका, सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो और दीप ग्रेस एक्का जैसी अनुभवी खिलाड़ी हैं। मिडफील्ड में रेणुका, लिलिमा मिंज, मोनिका, नवजोत कौर और युवा निक्की प्रधान को शामिल किया गया है जबकि अग्रिम पंक्ति में रानी रामपाल, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम और प्रीति दुबे जिम्मेदारी संभालेंगी। 
 
36 साल में पहली बार किया क्वालीफाई 
पुरूष टीम की तरह महिला टीम में भी डिफेंडर हनियालुम लाल रूआत फेली और गोलकीपर रजनी एटिमारपू के रूप में दो रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछले 36 साल में पहली बार ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। टीम ने 2015 में विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल के जरिए क्वालीफाई किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »