26 Apr 2024, 01:26:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट: रघुनाथ के गोल से भारत ने ड्रॉ खेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2016 12:16PM | Updated Date: Jul 4 2016 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलेंसिया। ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ के गोल की मदद से भारत ने 6 देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को स्पेन को 1-1 से बराबरी पर रोका। स्पेन ने दसवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी तरफ से यह गोल पाऊ क्वेमादा ने पेनॉल्टी स्ट्रोक पर किया।

भारत की तरफ से दूसरे क्वार्टर के शुरू में ही रघुनाथ (18वें मिनट) ने पेनॉल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कुछ अच्छे प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। भारत ने इस तरह से टूर्नामेंट में 5 मैचों में से केवल 1 में जीत दर्ज की। उसने दो मैच ड्रॉ कराए, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »