24 Apr 2024, 10:45:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यौन उत्पी़ड़न मामला: सरदार सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज होगी FIR

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2016 11:35AM | Updated Date: Jun 17 2016 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को कथित उत्पीड़न के एक मामले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। गौरतलब है की भारतीय मूल की ब्रिटेन की एक महिला हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ शिकायत की थी।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने यह भी मांग की की महिला द्वारा जनवरी 2016 में बलात्कार तथा हमले का आरोप लगाने के बावजूद सरदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पंजाब पुलिस के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। यौन उत्पीड़न का शिकार हुई ब्रिटेन की इस पीड़ित महिला हॉकी खिलाड़ी का मामला गत 6 माह से चर्चा में है। लेकिन उसे न्याय के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »