24 Apr 2024, 02:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जुन पुरस्कार के लिए हाॅकी खिलाड़ी रितु रानी, रघुनाथ के नाम की अनुशंसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2016 1:11PM | Updated Date: May 11 2016 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान रितु रानी और पुरूष टीम के सीनियर ड्रैग फ्लिकर वी आर रघुनाथ के नाम हाॅकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजे हैं। हाॅकी इंडिया ने एक बयान में कहा, वी आर रघुनाथ, धरमवीर सिंह और रितु रानी के नामों का सुझाव अर्जुन पुरस्कार के लिए दिया गया है जबकि सिल्वेनस डुंगडुंग का नाम मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और कोच सी आर कुमार का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये भेजा गया है।
 
हाॅकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, खेलों के प्रति उनके जुनून और प्रतिबद्धता को देखते हुए इन खिलाड़ियों के नामों के सुझाव दिए गए हैं। मेरा मानना है कि ये सभी पुरस्कार के हकदार है और इन्होंने कई टूर्नामेंटों में भारत का नाम रोशन किया है।
 
मास्को ओलंपिक 1980 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे डुंगडुंग (70) ने स्पेन के खिलाफ फाइनल में गोल्डन गोल किया था। 
रघुनाथ ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के जरिए टीम में पदार्पण किया। वह भारतीय हाॅकी टीम के डिफेंस का अहम अंग हैं और उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकरों में गिना जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »