20 Apr 2024, 17:09:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यौन उत्पीड़न के आरोपी हॉकी कप्तान सरदार सिंह को क्लीन चिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2016 8:00PM | Updated Date: May 10 2016 8:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पंजाब पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। सरदार सिंह पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह उसके मंतेगर हैं। जबकि सरदार सिंह ने पहले ही उसके आरोपों को खारिज किया था।

ब्रिटेन में रहने वाली पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी महिला खिलाड़ी ने लुधियाना पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सरदार सिंह के खिलाफ हरियाणा पुलिस से शिकायत करने को कहा था। क्योंकि महिला के मुताबिक, उनकी मुलाकात हरियाणा के हिसार और पंचकुला में हुई थी।

महिला ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी वकील के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस को भी निशाने पर लिया और कहा कि पुलिस सरदार सिंह को बचा रही है। उसने कहा, 'मैं सरदार के साथ भैनी साहिब गई थी, जो कि लुधियाना जिले में आता है, लेकिन फिर भी पुलिस इसे अपने न्याय क्षेत्र से बाहर की घटना बता रही है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »