19 Apr 2024, 12:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने नौवीं बार जीता अजलन शाह कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2016 9:03PM | Updated Date: Apr 16 2016 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0.4 से पराजय झेलने के बाद भारतीय हाकी टीम को 25वें सुल्तान अजलन शाह कप में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो टूर्नामेंट में छह साल में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
    
ऑस्ट्रेलिया का यह नौवां खिताब है और उसने टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा है। भारत ने आखिरी बार यहां 2010 में खिताबी जीत दर्ज की थी जो उसका पांचवां खिताब था। उस समय भारत और दक्षिण कोरिया को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। भारत ने 2012 और 2015 में कांस्य पदक जीता।
    
ऑस्ट्रेलिया के लिए थामस क्रेग और मैट गोडेस ने दो दो गोल किए। पहले क्वार्टर में भारतीयों का प्रदर्शन अच्छा रहा और ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिये क्रेग ने 25वें और 35वें मिनट में फील्ड गोल किये जबकि गोडेस ने 43वें और 57वें मिनट में गोल दागा।
    
ऑस्ट्रेलिया ने इस बार सभी सात मैच जीते। उसने राउंड राबिन लीग मैच में भारत को 5.1 से मात दी थी। सात बार फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम दूसरी बार रजत पदक जीती है। पहले क्वार्टर में भारतीय डिफेंस काफी चुस्त था और भारतीयों ने आस्ट्रेलियाई गोल पर दो हमले भी बोले। ऑस्ट्रेलिया को मिला एक पेनल्टी कार्नर बेकार गया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »