19 Apr 2024, 12:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने कनाडा को हराकर हाक्स बे कप में पहली जीत दर्ज की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2016 8:15PM | Updated Date: Apr 9 2016 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेस्टिंग्स।  भारतीय महिला हाकी टीम ने हार का सिलसिला तोड़ते हुए हाक्स बे कप के क्लासीफिकेशन मैच में कनाडा को 1-0 से हराया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। दोनों को पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन उन पर गोल नहीं हो सका। रानी गोल करने के करीब पहुंची थी लेकिन लक्ष्य पर निशाना नहीं साध सकी। 
     
दूसरे हाफ में दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। लिलिमा मिंज ने 43वें मिनट में बेहतरीन गोल करके भारत को बढत दिलाई। चौथे क्वार्टर में भी दोनों टीमों को मौके मिले लेकिन कोई गोल नहीं हुआ। भारतीय टीम अब पांचवें छठे स्थान के लिये खेलेगी। मैच के बाद भारत के मुख्य कोच नील हागुड ने कहा,‘‘ आज की जीत हमारे लिये अहम है। एक और हार से हम बैरंग लौट जाते लिहाजा मैं इस जीत से खुश हूं।’’ भारत को अगला मैच आयरलैंड से खेलना है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »