19 Apr 2024, 23:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सरदार को मंगेतर की धमकी, शादी करें वर्ना सजा भुगते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2016 7:17PM | Updated Date: Mar 11 2016 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबर्दस्ती गर्भपात कराने का आरोप लगाने वाली उनकी ब्रिटिश मंगेतर ने कहा है कि सरदार या तो उनसे शादी करें या फिर सजा भुगतें।

इंग्लैंड हॉकी टीम की सदस्य और सरदार सिंह की कथित मंगेतर 21 वर्षीय महिला ने जालंधर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'सरदार मुझसे शादी करें या फिर उन्हें सजा मिले। मैं न्याय हासिल करके ही दम लूंगी।'

गौरतलब है कि महिला ने सरदार सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबर्दस्ती गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने जांच में देरी होने पर निराशा जताते हुए कहा, 'पुलिस को शिकायत करने के बाद गठित हुई विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले में लगातार देरी कर रही है। एक महीने से भी अधिक समय गुजर चुका है तथा एफआईआर और सरदार सिंह पर कार्रवाई नहीं होने से मैं अब तक वापस ब्रिटेन नहीं जा पाई हूं।'

महिला ने कहा, 'मुझे पंजाब पुलिस पर विश्वास है, फिर भी अगर एसआईटी सरदार सिंह के पक्ष में रिपोर्ट बनाती है तो मैं अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगी। मैंने जांच दल के सदस्यों को सरदार सिंह से अपने रिश्ते से जुड़े सारे सुबूत उपलब्ध करा दिए हैं।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »