24 Apr 2024, 06:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जर्मनी ने कड़े मुकाबले में भारतीय महिला हाॅकी टीम को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2016 3:39PM | Updated Date: Feb 29 2016 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टेलेनबाश। भारतीय महिला हाॅकी टीम को सोमवार को यहां कड़े मुकाबले में 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी जो दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जर्मनी के खिलाफ उसकी लगातार दूसरी हार है।

भारतीय टीम पिछले मैच में जर्मनी के खिलाफ 0-3 की हार का बदला चुकता करने के इरादे से उतरी थी। भारत ने आक्रामक शुरूआत की और उसे जल्द की पेनल्टी कार्नर मिला जिसे सुनीता ने गोल में बदलकर पहले क्वार्टर में टीम को 1-0 से आगे किया।

दूसरे क्वार्टर में हालांकि जर्मनी ने लिसा मैरी शुट्ज के मैदानी गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। अनुराधा देवी थोकचाम ने दूसरे क्वार्टर के अंतिम लम्हों में मैदानी गोल दागकर भारत को एक बार फिर बढ़त दिलाई। जर्मनी की हना क्रूगर ने हालांकि इसके तुरंत बाद पेनल्टी कार्नर पर गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने रक्षात्मक रवैया अपनाया जिससे किसी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। चौथे और अंतिम क्वार्टर में क्रूगर ने पेनल्टी कार्नर पर एक और गोल दागकर स्कोर 3-2 किया जो निर्णायक साबित हुआ। भारत अपना अगला मैच कल स्काॅटलैंड के खिलाफ खेलेगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »