20 Apr 2024, 07:05:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्लासीफिकेशन मैच में भारत को अमेरिका ने हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2015 1:38PM | Updated Date: Apr 18 2015 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पहले क्वार्टर में दो गोल गंवाने वाली भारतीय महिला हाकी टीम को हाकेस बे कप के क्लासीफिकेशन मैच में अमेरिका ने 3. 0 से हरा दिया। भारत अब रविवार को सातवें या आठवें स्थान के लिए खेलेगा।
   
अमेरिका के लिए पहला गोल कैथलीन शार्की ने 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर किया। चार मिनट बाद कैटी ओडोनेल ने फील्ड गोल करके बढत दुगुनी कर दी।
    
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन स्कोर समान रहा। तीसरा क्वार्टर खत्म होने से दो मिनट पहले भारत को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन उस पर वैरिएशन नाकाम रहा। अमेरिका के लिए तीसरा गोल कैटी ओडोनेल ने आखिरी मिनटों में किया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »