19 Apr 2024, 12:00:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चेकोस्लोवाकिया के महान आइस हॉकी खिलाड़ी जरोस्लाव होलिक का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2015 5:22PM | Updated Date: Apr 17 2015 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्राग। वर्ष 1972 में चेकोस्लोवाकिया के लिए विश्व कप आइस हाकी का खिताब और ओलंपिक कांस्य पदक जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आक्रामक फॉरवार्ड जारोस्लाव होलिक का निधन हो गया। वे 72 साल के साल थे। चेकोस्लोवाकिया हॉकी महासंघ ने बताया कि होलिक का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया।

होलिक ने 142 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश के लिए 57 गोल किए थे और सापोरो में 1972 में हुए ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने में उसका नेतृत्व किया था। चेक टीम ने 1972 के स्वर्ण पदक समेत छह और विश्व चैंपियनशिप पदक जीते।
   
होलिक संन्यास लेने के बाद एक सफल कोच भी बने और उनके नेतृत्व में 2000-2001 में चेकोस्लोवाकिया की अंडर-20 टीम ने लगातार दो विश्व जूनियर हॉकी खिताब जीते।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »