20 Apr 2024, 07:08:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत कल हाॅकी में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा शुरूआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2016 3:44PM | Updated Date: Feb 6 2016 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। पिछले दो सत्र से स्वर्ण पदक नहीं जीत सकी भारतीय पुरूष हाॅकी टीम 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में कल बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत ने मनदीप अंतिल की कप्तानी में अपनी दूसरे दर्जे की टीम उतारी है क्योंकि अधिकांश सीनियर खिलाड़ी हाॅकी इंडिया लीग में व्यस्त है। भारत को हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ परेशानी नहीं होगी जो विश्व रैंकिंग में उससे 22 पायदान नीचे 29वें स्थान पर है। भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से सोमवार को होगा।

 

भारतीय टीम में अनुभवी मिडफील्डर गुरबाज सिंह भी है जो नौ महीने के निलंबन के बाद वापसी कर रहे हैं। गुरबाज ने कहा कि उनकी टीम किसी को हलके में नहीं लेकर अपना स्वाभाविक खेल दिखाएगी। उन्होंने कहा हम किसी को हलके में नहीं ले सकते। किसी भी खेल मेें विरोधी टीम विरोधी ही होती है।

 

बांग्लादेश के खिलाफ हमें देखना होगा कि हम अपनी रणनीति पर कैसे अमल करते हैं। किसी भी मैच में सबसे अहम यह होता है कि हम कोच की रणनीति पर कितना अमल कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि वे इन खेलों में पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाना चाहेंगे लेकिन कल फोकस सिर्फ बांग्लादेश पर होगा। उन्होंने कहा हम पाकिस्तान को हराना चाहेंगे लेकिन कल फोकस सिर्फ बांग्लादेश पर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »