23 Apr 2024, 22:41:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडियन हॉकी कप्तान पर रेप का आरोप, ब्लैकमेल कर कराया पीड़िता का एबॉर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2016 9:56AM | Updated Date: Feb 3 2016 9:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर एक ब्रिटिश महिला ने बलात्कार का आरोप लगा है। सरदार सिंह पर बलात्कार के आरोप उनकी मंगेतर द्वारा लगाए गए हैं। सरदार सिंह इस वक्त हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में पंजाब वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया है कि उसकी और सरदार सिंह की पहली मुलाकात 2012 में लंदन ओलिंपिक के दौरान हुई थी और पिछले चार साल से वो इंग्लैंड हैं। आरोप लगाने वाली महिला भी हॉकी खिलाड़ी हैं। वह इंग्लैंड की अंडर-19 टीम की ओर से खेल चुकी हैं।

पीड़ित महिला खिलाड़ी ने सरदार सिंह पर आरोप लगाया है कि सरदार सिंह ने शादी के नाम पर उसके साथ शारीरीक संबंध बनाए थे जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और उसके बाद सरदार सिह ने उसका अबॉर्शन करवा दिया और बाद में सरदार शादी से मुकर गया। 

पीड़ित लड़की का दावा है कि सरदार सिंह ने उसे एबॉर्शन कराने के लिए भी ब्लैकमेल किया था। महिला खिलाड़ी ने ने सरदार सिंह पर मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह ने जानकारी दी है कि इस बारे में भाईनी साहिब पुलिस थाने द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि सरदार सिंह अपने पैतृक राज्य हरियाणा में पुलिस एक उप अधीक्षक (DSP) हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »