20 Apr 2024, 05:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई को हराकर पंजाब अंक तालिका के शीर्ष पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2016 9:11PM | Updated Date: Jan 24 2016 9:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। जेपी पंजाब वारियर्स दबंग मुंबई को 3-1 से हराकर हाकी इंडिया लीग में दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।
 

अरमान कुरैशी और क्रिस्टोफर सिरिएलो ने विजेता टीम की ओर से गोल दागे जिससे टीम मध्यांतर तक 3-0 से आगे थी। अरमान ने नौवें मिनट में मैदानी गोल दागा जबकि सिरिएलो ने 21वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। टूर्नामेंट के नये नियमों के अनुसार मैदानी गोल को दो गोल के बराबर माना जाता है।

मुंबई की टीम की ओर से एकमात्र गोल 39वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने किया। सरदार सिंह की अगुआई वाले वारियर्स 20 जनवरी को घरेलू मैदान पर दिल्ली वेवराइडर्स से हार गए थे जबकि टीम ने अपने अभियान की शुरूआत 19 जनवरी को रांची रेज को हराकर की थी।
   

मुंबई की यह लगातार दूसरी हार है। टीम को 21 जनवरी को भुवनेश्वर में कलिंगा लांसर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत से वारियर्स की टीम तीन मैचों में 11 अंक के साथ छह टीमों की लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई की टीम दो अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »